highlightUdham Singh Nagar

उत्तराखंड में नाबालिग के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला, मुकदमा दर्ज

376

 

जसपुर: यूएस नगर जिले के जसपुर में एक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर चार लोगों पर रेप का आरोप लगाया है। उसने पुलिस में अपहण की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसारी पीड़िता 12वीं की छात्रा है। पतरामपुर पुलिस चैकी क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति का आरोप है कि एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। 29 सितंबर को वह ड्यूटी पर गया था और उसकी पत्नी पशुओं के लिए चारा काटने गई थी।

इस दौरान उसकी 17 साल की बेटी घर पर अकेली थी। उसने आरोप लगाया कि ग्राम तीरथ नगर निवासी प्रीतम सिंह और रोहित कुमार उसके घर में आए। उन्होंने उसकी बेटी के मुंह पर कपड़ा बांधकर उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने इसके बाद प्रवीण सिंह और मानसिंह को भी फोन कर खेत में बुला लिया। इसके बाद वे लोग उसकी बेटी को उठाकर प्रीतम सिंह के घर ले गए। वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

उसकी पत्नी जब खेत से लौटी तो बेटी की खोजबीन की। उसने प्रीतम सिंह के घर से बेटी को बरामद किया। आरोपियों ने उन्हें बंदूक दिखाकर धमकाया भी। पुलिस ने धारा 342, 376, 504, 506 और पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्या मामला प्रेम प्रसंग का लगता है। प्रीतम सिंह और लड़की के परिजन दोनों की शादी के लिए रजामंद हो गए थे। प्रीतम सिंह कुछ दिन के लिए बाहर चला गया था। लौटने पर उसने शादी करने से मना कर दिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Back to top button