Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : झील में शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या या हत्या?

cabinet minister uttarakhand

 

नैनीताल: भीमताल झील में एक युवक का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक के भतीजे ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है।

नैनीताल जिले के भीमताल स्थित झील में सुबह एक शव दिखाई दिया। शव दिखने के बाद राहगीरों ने पुलिस और 108 को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से झील से शव को निकाला। शव की शिनाख्त मेहरागांव के थपलिया गांव निवासी गोपाल बृजवासी के रूप में हुई है।

मृतक के भतीजे ने गर्दन के पीछे नीले निशान और आसपास खून के धब्बों के चलते हत्या का शक जाहिर कर पुलिस से जांच की मांग की है। पुलिस को 45 वर्षीय मृतक के शव के पास से ही खून के निशान और चप्पल गिरी हुई मिली। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें