Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: सड़क किनारे महिला की लाश मिलने से सनसनी, यहां का है मामला

cabinet minister uttarakhand

मंगलौर: देहरादून रोड़ पर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। शव की हालत देख हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। गुरुवार को पुलिस को देहरादून रोड पर अब्दुल कलाम चौक के पास एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जांच में सामने आया कि महिला की उम्र करीब 55 वर्ष थी और उसके शरीर पर कई चोट के निशान भी हैं। पुलिस ने अब महिला की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है।

शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। शरीर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें