Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : खाई में महिला का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

cabinet minister uttarakhand

 

ऋषिकेश: नीलकंठ महादेव मंदिर मार्ग पर खैरखाल के पास पुलिस को महिला का शव मिला है। शव मिलने की सूचना से हड़कंम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला के शव को खाई से बाहर निकाला गया। शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलाहल मृतक की पहचान के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। साफर ही पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस को नीलकंठ महादेव मार्ग पर खैरखाल के पास खाई में एक शव मिलने की सूचना मिली। शव करीब 20 मीटर गहरी खाई में नीचे पड़ा था। एसडीआरएफ और जिला मुख्यालय से आई फोरेंसिक टीम की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

महिला की उम्र करीब 45 से 50 के आसपास लग रही है। पुलिस ने बताया कि शव के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। शव को एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया गया। आसपास के जिलों के थानों चौकियों से लापता लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों जानकारी लग पाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें