Udham Singh NagarBig News

भाखड़ा नदी के पास अधजला शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

उधम सिंह नगर के गदरपुर में भाखड़ा नदी के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई. सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

भाखड़ा नदी के पास अधजला शव मिलने से मची सनसनी

घटना सोमवार की है. बता दें गदरपुर के भाखड़ा नदी के पास जली हुई लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. मृतक की पहचान मनोज सैनी (35) निवासी कुंदन नगर के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के परिजनों के मुताबिक मनोज सोमवार दोपहर में अपने घर से निकला था.

जांच में जुटी पुलिस

शाम तक भी जान मनोज घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने बेटे की तलाश शुरू की. काफी ढूंढ़ने के बाद मनोज का शव भाखड़ा नदी के किनारे पड़ा मिला. मृतक के शरीर पर कई जगह पर जले के निशान थे. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों की पुष्टि हो पाएगी.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button