Big NewsNainital News

नैनी झील में शव मिलने से सनसनी, सेवानिवृत वनकर्मी के रूप में हुई पहचान

नैनी झील में शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है। तल्लीताल क्षेत्र में सुबह झील किनारे टहल रहे राहगीरों ने पुलिस को झील में शव उतरता देखे जाने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव की पहचान सेवानिवृत वनकर्मी के रूप में हुई है।

नैनी झील में शव मिलने से सनसनी

नैनीताल जिले की नैनी झील के तल्लीताल थाना क्षेत्र में बुधवार को एक शव उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह झील किनारे टहल रहे राहगीरों ने पुलिस को बुजुर्ग का शव झील में देखे जाने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सेवानिवृत वनकर्मी के रूप में हुई पहचान

मिली जानकारी के मुताबिक शव की पहचान भवाली श्यामखेत निवासी रमेश आर्य के रूप में हुई है। मृतक वन विभाग से सेवानिवृत्त थे। बताया जा रहा है कि वो अपनी पेंशन से जुड़े किसी काम से ट्रेजरी नैनीताल आए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

मौत के स्पष्ट कारणों का नहीं चल सका पता

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पुलिस को वहां से कुछ ही दूरी पर एक मोबाइल फोन बरामनद हुआ। जिस से संपर्क करने के बाद तक की पहचान की गई। परिजनों का कहना है कि वो पेंशन संबंधी कार्य के लिए सुबह घर से नैनीताल के आए थे। अब तक मौत के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें