कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने ली कर्नाटक के 30वें मुख्यमंत्री पद की शपथ

कर्नाटक में आज कांग्रेस के नेता सिद्धारमैया ने कर्नाटक के 30वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। इसके अलावा डीके शिवकुमार ने नई सरकार में उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है । वहीं कई विधायक सिद्धारमैया के साथ मंत्रीमंडल में शामिल हो रहे हैं।
डीके शिवकुमार ने ली शपथ
राज्य के नए उपमुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस नेता और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने बेंगलुरु में शपथ ग्रहण किया।
इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
कर्नाटक में कांग्रेस के नए सीएम सिद्धारमैया के साथ सतीश जारकी होली, प्रियांक खड़गे, रामलिंगा रेड्डी और बी.जेड. ज़मीर अहमद खान ने नव-निर्वाचित कर्नाटक सरकार में मंत्रियों के रूप में शपथ ली है ।
शपथग्रहण में पहुंचे कई राजनेता
राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए।