UttarakhandBig News

सीएम धामी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने डाला दिल्ली में डेरा, PM के शपथ समारोह में होंगे शामिल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पांचों नवनिर्वाचित सांसदों ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ है। बता दें सभी वरिष्ठ नेता नौ जून को पीएम के शपथ समारोह में शामिल होंगे।

बैठक में शामिल होंगे सीएम समेत पांचों नवनिर्वाचित सांसद

बता दें भाजपा हाईकमान ने आज सांसदों की बैठक बुलाई है। जिसमें पौड़ी लोकसभा सीट से अनिल बलूनी, हरिद्वार सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत, टिहरी सीट से माला राज्य लक्ष्मी शाह, नैनीताल सीट से अजय भट्ट और अल्मोड़ा लोकसभा सीट से अजय टम्टा शामिल होंगे। एनडीए की बैठक में सभी नवनिर्वाचित सांसद मौजूद रहेंगे।

बैठक में नरेंद्र मोदी के नाम पर लगी मुहर

NDA संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी को NDA व भाजपा के संसदीय दल के नेता के रूप में चुने जाने का प्रस्ताव पारित हो गया हैं। संसद भवन में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी एनडीए के नेताओं को तीसरी बार सरकार बनने पर बधाई दी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें