Almora NewsBig News

सल्ट उपचुनाव : स्व. विधायक के भाई महेश जीना ने भरा नामांकन, मंत्री-विधायक रहे मौजूद

अल्मोड़ा : स्व. विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद खाली हुई सल्ट सीट पर भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। सल्ट उपचुनाव में भाजपा ने स्व. विधायक के भाई महेश सिंह जीना को प्रत्याशी घोषित किया है। महेश जीना ने आज मंगलवार को अपना नामांकन पत्र भरा। इस दौरान नामांकन स्थल भिकियासैंण में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंन्त्री संगठन अजेय, सल्ट चुनाव के प्रभारी सुरेश भट्ट, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आपको बता दें कि नामांकन करने के बाद अब स्याल्दे छ्यानी बगड़ में विशाल जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने ये उपचुनाव जीतने का दावा किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें