पडोसी देश पकिस्तान से आई सीमा हैदर इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। प्यार के लिए कराची से भारत आने का दावा कर रही सीमा बिना किसी दस्तावेज के भारतीय सीमा में प्रवेश कर लिया। सोशल मीडिया पर भी इस मामलें में खूब चर्चा हो रही है।कुछ लोग जहां सीमा को आईएसआई का एजेंट बोल रहे है।
तो वही कुछ लोग उसका समर्थन कर रहे है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में खुद को सीमा का प्रेमी बोलने वाला एक युवक पाकिस्तानी पत्रकार से बातचीत के दौरान कई खुलासे कर रहा है।
विश्व कप देखने भारत आई सीमा
वीडियो पाकिस्तानी पत्रकार और एक युवक की है जो खुद को सीमा का लवर बता रहा है। पत्रकार के सवाल पर युवक ने बताया की वो और सीमा काफी अच्छे दोस्त है। दो साल से वो एक दूसरे को जानते है।
सीमा उससे कहती थी की उसे विश्व कप भारत में देखना है। वर्ल्ड कप देखने के बाद वो वापस साऊदी अरब अपने पति गुलाम हैदर के पास चली जाएगी। सीमा ने उसे वादा की था की वो लाहौर उसके पास सारे गहने और रूपए लेकर आ रही है।
सीमा ने दिया धोखा
आगे युवक ने कहा की सीमा ने उसे धोखा दे दिया। वो सऊदी अरब के बाद नेपाल गई जहां से वो भारत निकल गई।आगे युवक सीमा के प्रेमी सचिन को भी सचेत कर रहा है। खबरों की माने तो गुरूवार को दोनों सीमा और सचिन मीडिया से नहीं मिले। परिजन ने बताया की दोनों की तबीयत ख़राब है। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने को कहा है।