सीमा हैदर ने अपने घर पर लगाया तिंरगा, भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के लगाए नारे

हर घर तिंरगा अभियान के तहत पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने रबूपुरा स्थित अपने घर पर तिंरगा लगाया। इस दौरान उसका पति सचिन व अधिवक्ता एपी सिंह भी मौजूद रहे। साथ ही सीमा ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
सीमा ने कहा हिंदुस्तान जिंदाबाद
सीमा हैदर ने अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगा कर भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए। बता दें कि पाकिस्तान के कराची की रहने वाली सीमा हैदर बिना वीजा के नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में यहां के निवासी सचिन के घर आकर रह रही है। अवैध तरीके से भारत आने पर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था। फिलहाल दोनों जमानत पर हैं और रबूपुरा में ही रह रहे हैं।
फिल्म में काम करने का मिला ऑफर
बता दें कि सीमा का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उनकी इस परेशानी को देखते हुए मेरठ के रहने वाले प्रोड्यूसर अमित जानी ने उनकी मदद की पेशकश की और सीमा हैदर को अपनी एक फिल्म में काम करने का ऑफर दिया।