Entertainment : Seema Deo Death: आनंद फेम सीमा देव का हुआ निधन, अल्जाइमर रोग से पीड़ित थी अभिनेत्री - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Seema Deo Death: आनंद फेम सीमा देव का हुआ निधन, अल्जाइमर रोग से पीड़ित थी अभिनेत्री

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
seema deo

Seema Deo Death: मराठी और हिंदी फिल्म की वरिष्ठ अभिनेत्री सीमा देव अब इस दुनिया में नहीं है। बीते साल से ही अभिनेत्री की तबीयत कुछ ठीक नहीं थी। वो अपने बेटे निर्देशक अभिनय देव के साथ बांद्रा में रहती थी।

आज शाम होगा अंतिम संस्कार

अल्जाइमर रोग से पीड़ित होने के कारण उन्होंने 81 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सीमा देव के निधन से उनके फैंस और उनके परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें की आज शाम अभिनेत्री सीमा का अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर होगा।

seema deo_

अल्जाइमर से पीड़ित थी अभिनेत्री

सोशल मीडिया सीमा के बेटे अभिनेता अजिंक्य देव ने एक पोस्ट शेयर किया। उसमें उन्होंने मां सीमा के लिए लोगों से प्रार्थना करने की विनती की। बता दें की काफी समय से अभिनेत्री अपने बेटे के साथ मुंबई में रह रही है। साल 2020 में सीमा की बीमारी का लोगों को पता चला था।

सोशल मीडिया पर अजिंक्य ने लिखा की मराठी फिल्मों की दिग्गज अभिनेत्री उनकी मां श्रीमती सीमा देव अल्जाइमर बीमारी से जूझ रही है। हम सब उनके लिए प्राथना कर रहे है। हम आशा करते है की उनके चाहने वाले भी उनके लिए प्राथना करेंगे।’ 

इन फिल्मों में किया अभिनय

50 साल के फ़िल्मी करियर में सीमा देव ने काफी साड़ी मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया है। सीमा ने साल 1968 में  ‘सरस्वतीचंद्र’, साल 1977 में आनंद और ड्रीम गर्ल और कोरा कागज जैसी हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता था।

फिल्म आनंद में सीमा अमिताभ की भाभी के रोल में दिखाई दी थी। अभिनेत्री के पति रमेश देव भी  हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता है।

Share This Article