Big NewsDehradun NewsUttarakhand
युवकों को स्कूटी से गिरता देख सीएम धामी ने रुकवाई फ्लीट, अस्पताल भेजने में की मदद


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजधानी देहरादून में घायल युवकों को देखकर अपना काफिला रुकवाकर उनका हालचाल जानकर उन्हें काफिले में चल रही पायलट कार से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

राजधानी देहरादून में आज वाडिया इंस्टीट्यूट से वापसी के दौरान सिनर्जी अस्पताल जीएमएस रोड के नजदीक स्कूटी सवार दो युवकों को सड़क पर घायलों देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने काफिले को रुकाकर घायल युवकों का हालचाल जाना और काफिले में चल रही पायलट कार से युवकों को आवश्यक उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए।