HighlightRudraprayag News

द्वीतीय केदार के भी कपाट खुले, विधि विधान से हुई पूजा

 

madhyameshwar temple
FILE

उत्तराखंड में ग्रीष्म काल के लिए विभिन्न धामों के दर्शनार्थ खुलने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में द्वीतीय केदार भगवान मद्ममेश्वर के कपाट भी विधि विधान के साथ खोल दिए गए हैं।

आज गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे ऊखीमठ स्थित द्वीतीय केदार भगवान मद्मेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। पूरे विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान के मंदिर के कपाट खोले गए। इस मौके पर श्रद्धालु भी मौजूद रहे। अगले छह महीनों तक भगवान के दर्शन अब उनके धाम में हो सकेंगे।

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। वैदिक विधि विधान के साथ ब्रह्म मुहूर्त में भगवान के मंदिर के कपाट खोले गए। मंदिर को फूलों से सजाया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें