UttarakhandHighlightRudraprayag News

Gorikund Landslide में अभी भी जारी है 13 लापता लोगों की तलाश

Gorikund Landslide भूस्खलन हादसे में लापता 13 लोगों की तलाश अभी भी जारी है। बीते दिनों पहले एसडीआरएफ की टीम ने मंदाकिनी नदी के किनारे से दो शव बरामद किए थे। दोनों शव में से एक की शिनाख्त कर ली गई थी। जबकि दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। फिलहाल 13 लोगों का रेस्क्यू अभी भी जारी है।

लापता लोगों की तलाश जारी

बता दें कि बीते तीन अगस्त की रात gorikund डाटपुल के समीप भारी भूस्खलन होने से तीन दुकानें बह गई थी। जिसमें 23 लोग लापता हो गए थे। जिसमें से 10 लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। जबकि 13 लोग अभी भी लापता हैं।

बीते शुक्रवार को दो और लोगों के शव रामपुर के पास मंदाकिनी नदी से बरामद किए गए थे। इस दौरान एक शव की शिनाख्त कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। वहीं दूसरे शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। शेष 13 लोगों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है।

Kedarghati में भारी बारिश से जलस्तर बढ़ने के कारण आ रही दिक्कतें

शव की शिनाख्त चंद्रकामी (26) निवासी नेपाल के रूप में हुई थी। वहीं अन्य शव रामपुर में जीएमवीएन विश्राम गृह के ठीक नीचे नदी किनारे से बरामद किया था। जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद से kedarghati में आए दिन हो रही बारिश से मंदाकिनी नदी का जलस्तर काफी बढ़ा है। जिस वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें