UttarakhandBig NewsRudraprayag News

गौरीकुंड हाईवे में मलबे में दबा मिला वाहन, पांच शव बरामद, शिनाख्त जारी

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर गुरुवार शाम पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया था। पहाड़ी से मलबा और भारी भारकम बोल्डर गिरने से एक वाहन मलबे की चपेट में आ गया था। दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी है।

दर्दनाक हादसे में पांच की मौत

बता दें भूस्खलन होने के बाद से ही हाईवे बाधित है। मलबे में दबने से एक वाहन चपेट में आ गया था। वाहन में पांच लोग सवार थे। पुलिस ने एक मृतक के पास से मिले आईडी से पहचान कर ली। मृतक गुजरात का निवासी बताया जा रहा है। जबकि अन्य लोगों की शिनाख्त जारी है।

हाईवे में भूस्खलन होने से 60 मीटर का हिस्सा ध्वस्त

रुद्रप्रयाग में गुप्तकाशी तरसाली में पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है। हाईवे बंद होने पर हाईवे के दोनों ओर वाहनों को रोक दिया गया था। पुलिस ने सभी यात्रियों को अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षित जगह पर रोक दिया है।

वाहन दबे होने की सूचना

जानकारी के अनुसार भारी बारिश के चलते भूस्खलन होने से प्रभावित हिस्से में एक वाहन के दबे होने की सूचना सामने आ रही थी। लेकिन हाईवे में मलबा होने के चलते हादसे की पुष्टि नहीं हुई थी। आज शुक्रवार शाम को मलबे में दबे वाहन को निकाला गया। पुलिस ने वाहन से पांच शव बरामद कर लिए हैं।

केदारनाथ यात्रा हुई प्रभावित

हाईवे में भूस्खलन होने से हाईवे का 60 मीटर का हिस्सा ध्वस्त ही गया था। इस वजह से फाटा, सोनप्रयाग, गुप्तकाशी और गौरीकुंड से संपर्क कट गया है। ऐसे में केदारनाथ यात्रा फिर से प्रभावित हो गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें