HighlightNainital News
Nainital Accident : मृतकों के परिजनों को मिलेगी दो लाख की आर्थिक सहायता, SDM करेंगे मामले की जांच

नैनीताल के भीमताल के पतलोट सड़क हादसे में मारे गए सात लोगों के परिजनों को सरकार दो-दो लाख की आर्थिक सहायता देगी। ये राशि आज मृतकों के परिजनों को दी जाएगी। इसके साथ ही अब इस हादसे की जांच एसडीएम करेंगे।
मृतकों के परिजनों को सरकार देगी आर्थिक सहायता
बीते दिनों भीमताल के पतलोट में भीषण सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी। सरकार मृतकों के परिजनों को शनिवार को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता देगी। बता दें कि हादसा कैसे हुआ इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। मजिस्ट्रियल जांच के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल पाएगा।
SDM करेंगे मामले की जांच
बता दें कि इस मामले की जांच एसडीएम धारी करेंगे। धारी एसडीएम केएन गोस्वामी के शुक्रवार को तहसील प्रशासन को घायलों की जानकारी लेने के निर्देश दिए। जिसके बाद तहसील प्रशासन ने हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती घायलों का हाल जाना।