HighlightNainital News

हल्द्वानी : SDM को झेलना पड़ा विरोध, मृतकों के परिजन बोले-अब आ रहे हो, अधिकारी वापस जाओ

हल्द्वानी के इंदिरा नगर में देर रात दुर्घटना का शिकार हुए पीड़ित परिजनों के बीच पहुंचे प्रशासन को भारी विरोध झेलना पड़ा। स्थानीय लोगों व परिजनों ने पुलिस और प्रशासन पर हीला हवाली करने का आरोप लगाया, इस दौरान मौके पर परिजनों के बीच पहुंचे एसडीएम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा. आपको बता दें कि सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई थी।

वहीं एसडीएम विवेक राय ने बताया कि पीड़ित परिजन कल की घटना को लेकर काफी आक्रोशित थे. उनका कहना था कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद भी डॉक्टरों की उपलब्धता नहीं थी. इस पूरी घटना को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है. साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जो नियम के तहत मुआवजा होगा उसे भी देने का प्रयास किया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें