Haridwar NewsBig News

दूल्हे के पिता से नोटों से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश, CCTC में कैद हुई करतूत

हरिद्वार में दबंगों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं. बीती रात बाइक सवार बदमाश दूल्हे के पिता के हाथ से नोटों से भरा बैग लेकर फरार हो गए. बदमाशों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई. पीड़ित की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

दूल्हे के पिता से नोटों से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश

घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की है. बीती रात में बरात के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे के पिता के हाथ से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए. बता दें शादी समारोह के नजदीक ही दूल्हे के पिता पैदल जा रहे थे. इस दौरान बदमाशों ने बैग पर झपट्टा मारकर फरार हो गए.

CCTC में कैद हुई बदमाशों की करतूत

ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. पीड़ित व्यक्ति ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं. एसपी देहात स्वप्न किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि ममाले की जांच पड़ताल की जा रही है. अन्य जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें