एयर इंडिया की फ्लाइट पर यात्री को बिच्छू द्वारा काटने का मामला सामने आया है। हालांकि इस घटना से यात्री की जान को नुकसान नहीं हुआ है और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार देकर डिस्चार्ज किया गया है।
नागपुर-मुंबई फ्लाइट में आया बिच्छू
बताय जा रहा है कि एयर इंडिया की नागपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में एक यात्री को बिच्छू ने काटा, जिसके बाद उसे तुरंत उपचार दिया गया और विमान के लैंड होते ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। एयर इंडिया ने बयान जारी किया और बताया कि यात्री बिल्कुल ठीक है और यह घटना 23 अप्रैल को हुई थी। जिसकी पुष्टि अब हुई है।
इंजीनियरिंग टीम ने किया निरिक्षण
वहीं अयर इंडिया ने जानकारी दी कि इस घटना के बाद इंजीनियरिंग टीम ने विमान का निरिक्षण किया और पूरे प्रोटोकॉल के साथ विमान की छानबीन की और बिच्छू को बाहर किया। इसके बाद प्लेन की सफाई की गई। एयरलाइन ने इस घटना के लिए यात्री से माफी भी मांगी है।