HighlightUttarkashi News
उत्तरकाशी में स्कूटी और ट्रक के बीच टक्कर, एक की मौत


उत्तरकाशी में स्कूटी और ट्रक के बीच टक्कर हो गई जिसमे स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। बता दें कि मामला उत्तरकाशी के भटवाड़ी तहसील अंतर्गत उत्तरकाशी लंबगांव मोटर मार्ग का है जहां एक मैगी पॉइंट से 200 मीटर आगे एक स्कूटी और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिसमे स्कूटी सवार की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पुलिस और 108 को दी गई। 108 से तुरंत घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां स्कूटी सवार युवक ने दम तोड़ दिया।