Big NewsDehradun News
बड़ी खबर : उत्तराखंड में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, सरकार ने किया आदेश जारी

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि आज रविवार को उत्तराखंड में कोरोना के 2600 से ज्यादा मामले सामने आए हैं तो वहीं बीते दिन 3848 मामले सामने आए थे।
कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार और शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। 12वीं तक स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
बता दें कि इससे पहले 16 जनवरी तक स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए थे लेकिन अग्रिम आदेश तक स्कूल बंद रहेंगे। इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।