Udham Singh Nagar NewsBig News

स्कूल बस ने अनियंत्रित होकर आधा दर्जन महिलाओं को कुचला, एक की मौत, पांच की हालत नाजुक

रुद्रपुर में मंगलवार को काशीपुर रोड पर एलाइंस कॉलोनी के सामने बड़ा सड़क हादसा हो गया। स्कूल बस ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ऑटो का इंतजार कर रही महिलाओ को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें छह महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां एक महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

स्कूल बस ने अनियंत्रित होकर आधा दर्जन महिलाओं को कुचला

हादसे का लाइव वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है की एक स्कूल बस सड़क किनारे खड़ी महिलाओं को रौंदती हुई नजर आ रही है। आनन फानन में महिलाओं को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे में एक महिला की मौत

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सहित पुलिस के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। कोतवाली पुलिस के द्वारा बस चालक और बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है रुद्रपुर के सेंट मैरी स्कूल की बस रुद्रपुर से गदरपुर की ओर जा रही थी।

घायल महिलाओं का विवरण

इसी बीच हाईवे के किनारे ऑटो का इंतजार कर रही महिलाओं को बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कनटोप की रहने वाली महिला मीनू पत्नी बबलू की मौत हो गई। वहीं आनंदखेड़ा निवासी पारुल विश्वास, दिनेशपुर निवासी तानिया और सोढ़ी कॉलोनी की कविता सहित दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।

SSP ने की घायल महिलाओं से मुलाकात

घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें