Nainital NewsBig NewsHaldwani News

छात्रों से भरी स्कूल बस डिवाइडर पर चढ़ी, बच्चों ने चालक पर लगाए ये आरोप

हल्द्वानी में सोमवार को एक निजी स्कूल की बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। स्कूली छात्रों से सवार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। आनन-फानन में सभी बच्चों को बस से नीचे उतारा। देखते ही देखते सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

डिवाइडर पर चढ़ी छात्रों से भरी स्कूल बस

घटना सोमवार की बताई जा रही है। हल्द्वानी में तिकोनिया चौराहे के पास बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई। घटना के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं बस के डिवाइडर पर चढ़ने से स्ट्रीट लाइट का पोल भी गिर गया। आसपास एकत्रित हुई भीड़ ने बमुश्किल बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

बच्चों ने लगाए चालक पर लापरवाही के आरोप

बस में सवार बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। छात्रों ने बस चालक पर शराब के नशे में धूत होकर गाडी चलाने के आरोप लगाए हैं। जिस वजह से बस हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

बस को किया सीज

एसपी सिटी हरबंस सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बस को सीज कर दिया गया है। ड्राइवर का मेडिकल कराकर उससे पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी ने कहा की भविष्य में ऐसी लापरवाही ना हो इसके लिए अब निरंतर स्कूल बसों की चेकिंग भी की जाएगी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें