National

2022 बजट : अब लगेगा 100 की जगह 250 रुपये का जुर्माना, जानिए क्या-क्या हुआ महंगा

दिल्ली  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 2022 का बजट पेश कर दिया है जिसको भाजपा ने ऐतिहासिक और जनता को लाभ मिलने वाला बजट बताया तो वहीं कांग्रेस ने बजट को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। बता दें कि ये बजट पेपरलेस रूप में पेश किया। इस बजट में बैंक से संबंधित भुगतान में बदलाव किया गया है। लोगों की जेब ढीली होगी।

ईएमआई या अन्य किस्त का भुगतान नहीं करने पर 250 का जुर्माना

आपको बता दें कि एसबीआई ने तुरंत भुगतान सेवा के माध्यम से पैसे के लेनदेन की सीमा 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी है। बैंक इसके लिए शुल्क लेगा। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये के बीच के IMPS ट्रांजैक्शन पर 20 रुपये +GST ​​चार्ज किया जाएगा। 2 लाख रुपये से कम के एसबीआई आईएमपीएस लेनदेन के लिए फीस जीरो है। वहीं पीएनबी में 1 फरवरी 2022 से ईएमआई या अन्य किस्त का भुगतान नहीं करने पर 250 रुपये का जुर्माना लगाएगा। पहले जुर्माने की रकम 100 रुपये थी।

1 फरवरी, 2022 से अपने चेक भुगतान नियमों को बदलते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा चेक से किए गए पेमेंट के लिए सकारात्मक भुगतान की पुष्टि अनिवार्य कर देगा। हालांकि, यह बदलाव केवल 10 लाख रुपये से अधिक के चेक लेनदेन पर लागू होगा।

हर महीने की पहली और 15 तारीख को तेल विपणन कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की दरों को ध्यान में रखते हुए देश में रसोई गैस की कीमतों को अपडेट करती हैं। कोई भी व्यक्ति सिलेंडर का ऑर्डर देने से पहले नई दरों की जांच कर सकता है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें