- Advertisement -
पौड़ी गढ़वाल : पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार मानवीय संवेदनाओं को समझने वाले अनेकों कार्य किये जा रहे हैं।जंहा पर खाकी हर वह कार्य करती हुई दिख रही है। जिससे किसी जरूरतमंद की मदद हो सके।ऐसा ही एक मामला थाना सतपुली क्षेत्र का है जंहा पर एक बुजर्ग महिला शाकम्बरी देवी (उम्र- 60 वर्ष)पत्नी स्व0 बलबीर सिंह निवासी बेरीधार ग्राम कुल्हाड़ थाना सतपुली पहुचीं, और अपनी समस्या की आपबीती थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल को सुनाते हुए बताया की, वह अपने घर पर अकेली रहती है और विधवा महिला है और आजीविका का भी कोई साधन नहीं है और विगत दिनों हुई भारी बारिश के कारण से मेरा पुश्नीतै घर क्षतिग्रस्त हो रहा है। जिसमे लगातार हो रही बारिश के कारण से छत टपक कर पानी घर के अंदर आ रहा है, जिस पर थानाध्यक्ष द्वारा बुजुर्ग महिला की बात को गम्भीरता और मानवीयता से समझने के पश्चात तुरन्त ही स्थानीय बाजार से महिला के घर को बारिश से बचाव के लिये तिरपाल खरीदा गया। और पुलिस टीम के साथ करीब एक किमी0 पैदल चढ़ाई चढ़कर ग्राम कुल्हाड़ में मौके पर जाकर बुजर्ग महिला के पुश्तेनी घर को दुरस्त किया गया। औऱ साथ ही महिला को राशन किट भी दी गयी।पुलिस द्वारा की गयी मदद पर बुजुर्ग शाकम्बरी देवी द्वारा भावुक होकर थाना सतपुली का धन्यवाद अदा किया गया है।
वहीं दूसरी ओर थाना थलीसैंण के थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में जाकर निर्धन व असहाय लोगों को चिन्हित कर 124 राशन किटौ को बितरण किया।साथ ही क्षेत्र के लोगों को कोविड 19के बारे मैं जागरुक किया गया