Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
सबसे पहले CM पुष्कर धामी के शपथ ग्रहण में पहुंचे सतपाल महाराज, हरक का इंतजार


देहरादून : बडी़ खबर ये है कि नाराज सतपाल महाराज सीएम पुष्कर धामी के शपथ ग्रहण में सबसे पहले पहुंचे हैं जिससे सीएम समेत पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं समेत हाईकमान ने राहत की सांस ली है। खबरें थी कि अमित शाह ने महाराज से फोन पर बात की थी और कई देर तक शाह के मनाने के बाद सतपाल महाराज मानें हैं और इसका नतीजा रहा कि शपथ ग्रहण समारोह में वो सबसे पहले पहुंचे।
वहीं अब पार्टी हरक सिंह रावत के आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं बता दें कि पुष्कर सिंह धामी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच गए हैं। वो सफेद कुर्ते में भगवा रंग का जैकेट पहन कर आए। साथ ही सीएम ने पहाड़ी टोपी पहनी है। सीएम के कारण से उतरते ही उनके समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाए।