UttarakhandEntertainmentHighlight

अभिनेत्री सारा अली खान गढ़वाली गाने में थिरकती आईं नजर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो गढ़वाली गाने में डांस करती नजर आ रही है। सारा के साथ अभिनेता वीर भी पहाड़ी गीतों में थिरकते नजर आए। दरअसल ये वायरल वीडियो फिल्म के गाने की शूटिंग का वीडियो है। स्काई फोर्स फिल्म के गढ़वाली गाने का BTS वीडियो लीक हुआ है। बता दें कि ये फिल्म देशभक्ति पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सारा अली खान मुख्य भूमिका में है।

सारा अली खान गढ़वाली सॉन्ग में डॉस करती आईं नजर

अक्षय कुमार और सारा की स्काई फोर्स फिल्म की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर गढ़वाली गाने का BTS वीडियो लीक हो गया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक्टर सारा अली खान और वीर गढ़वाली गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो फिल्म के सेट का ही है। दोनों बौद्ध मंदिर के सामने डांसर्स के साथ गढ़वाली गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म का है BTS वीडियो

इस दौरान जहां सारा सफेद साड़ी में नजर आईं। तो वहीं वीर सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। गाने की शूटिंग मसूरी की कुछ खूबसूरत जगहों पर फिल्माया जा रहा है। फिल्म की बात करें तो स्काई फोर्स एक्शन, इमोशन, ड्रामा और रोमांच से भरी है। फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। तो वहीं ट्रेलर इसी साल क्रिसमस में रिलीज होने की उम्मीद है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें