बांग्लादेश से अपने बच्चे के साथ भारत आई सानिया अख्तर आज कल सुर्ख़ियों में बनी हुई है। सानिया अपने पति के लिए ढाका से NOIDA आई है। ऐसे में इस मामलें में आए दिन नए-नए खुलासे होते रहते है। दोनों की दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दोनों अपनी सालगिरह मनाते नज़र आ रहे है।
सौरभ-सानिया डांस वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर सौरभ और सानिया की वीडियोस वायरल हो रही है। पहली वीडियो में सौरव और सानिया दोनों डांस करते दिखाई दे रहे है। सौरव ने सानिया का हाथ पकड़ा हुआ है। वो उन्हें कभी नचा रहे है।
तो कभी गले लगाकर माथे को चुम रहे है। दोनों इस वीडियो में काफी करीब लग रहे है। लेकिन इन सब के बावजूद उन्होंने सानिया पर इलज़ाम लगाया है की सानिया ने उन्हें हनी ट्रैप में फंसाया है।
सालगिराह की विडियो वायरल
तो वहीं दूसरी वीडियो भी सालगिराह की ही है। इस वीडियो में सौरभकांत और सानिया के अलावा दो लोग और मौजूद है। वीडियो में देखा जा सकता है की दोनों एक दूसरे को केक खिला रहे है। जिसके बाद और लोग भी उनको केक खिलाते हुए नज़र आ रहे है। इस वीडियो में सानिया के साथ कोई बच्चा नहीं है।
पति सौरभकांत ने लगाए सानिया पर आरोप
सानिया जहां एक तरफ अपने पति सौरभकांत तिवारी से हुई शादी के सारे सबूत दिखा रही है। तो वहीं उनके पति सौरभकांत का ये दावा है की उन्हें फंसाया गया है। साथ ही उनका जबरदस्ती धर्म बदलकर निकाह किया गया है। ऐसे में पुलिस भी मामलें की जांच में जुट गई है।