International News

डर से अंडरवियर में छुपाकर ले जा रहा था समोसे, हुआ गिरफ्तार, जवाब सुन हर कोई हैरान

अभी तक आपने स्मैक-गांजा तस्करी, शराब तस्करी, जानवरों की खाल तस्करी और सोने चांदी हीरे जवाहरात की तस्करी के मामले सुने होंगे या देखे होंगे। आपने कई बार आपनेये भी सुना और देखा होगा कि एयरपोर्ट पर सोने चांदी हीरे या कीमती सामान की तस्करी करते या छुपके से ले जाते हुए कई लोग पकड़े गए हैं। लेकिन अब ऐसा गजब का मामला सामने आया है जिसे देख पुलिस विभाग और खूफिया विभाग समेत सुरक्षा एजेंसिया भी सकते में है। जी हां एक व्यक्ति को समोसे की तस्करी करते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा है। जी हां और समोसा भी ऐसी जगह छुपाया जिसे देख सब हैरान रह गए।

दरअसल मामला इंग्लैंड का है जहां पुलिस ने स्मगलिंग के एक अजोबीगरीब मामले का खुलासा किया है। मामला इंग्लैंड बर्मिंघम का है जहां समोसे की स्मगलिंग में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया. लेकिन जब समोसे की बरामदगी हुई तो चोर का तो पता नहीं लेकिन उसे पकड़ने वाले पुलिसकर्मी शर्मसार हो गए क्योंकि समोसे अंडरवियर के अंदर छिपाए गए थे. दरअसल ये शख्स जेल से पेरोल पर छूटा था और वापस जेल जाते वक्त अंडरवियर में समोसे ले गया. जब पूछताछ हुई तो इसका मासूम सा जवाब था कि जेल में पुलिस अच्छा नाश्ता नहीं देती.

सोशल मीडिया पर जिसने भी इस बारे में सुना वो हैरान रह गया. लोग समझ ही नहीं पा रहे थे कि स्मगलर के दिमाग की तारीफ करें या समोसों के लिए उसके प्रेम की.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें