बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपने दिल खोल अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। इंडस्ट्री में सलमान उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में राज किया है। वह किसी भी मुद्दे पर अपने विचार देने से नहीं डरते। हाल ही में सलमान ने ओटीटी कंटेंट के ऊपर बात की। जहां उन्होंने कहा की ओटीटी प्लेटफार्म में भी सेंसरशिप होनी चाहिए।
- Advertisement -
अश्लीलता, नग्नता और गाली-गलौज पर सेंसरशिप की मांग
सलमान खान ने हाल ही में एक अवार्ड शो के लिए पीसी की थी। जिसमें उनसे ओटीटी के कंटेंट के ऊपर सवाल पूछा गया। जिसका जवाब देते हुए सलमान कहते हैं की उनके हिसाब से ओटीटी पर सेंसरशिप बेहद आवश्यक है।
अश्लीलता, नग्नता और गाली-गलौज पर रोक लगनी चाहिए। सलमान ने आगे कहा की उनके हिसाब से ओटीटी प्लेटफार्म के लिए भी सेंसरशिप होनी चाहिए। साफ़ सुथरा कंटेंट कई गुना ज्यादा चलेगा भी और लोगों को पसंद भी आएगा।
आपकी बेटी ये देखेगी तो कैसा लगेगा
इसके साथ ही सलमान ने उदाहरण देते हुए कहा की ओटीटी कंटेंट में जो यह अश्लीलता और गाली-गलौज होता है।उसको 15 से 16 साल के बच्चे भी कहीं ना कहीं से देख ही लेते हैं।
- Advertisement -
अगर आपकी बेटी इस तरह का कंटेंट देखेंगी तो आपको कैसा लगेगा? इसलिए उन्होंने ओटीटी कंटेंट के लिए सेंसरशिप की डिमांड की है। सलमान ने ओटीटी कंटेंट पर इस तरह अपनी राय दी। सलमान के अलावा कई सितारे इस मुद्दे पर अपनी राय दे चुके हैं।
जल्द ही बड़े पर्दें पर दिखाई देंगे भाईजान
काफी समय से भाईजान के फैंस अपने चहेते एक्टर को बड़े पर्दे पर देखने का इंतज़ार कर रहे हैं। हाल ही में सलमान ने शाहरुख खान की पठान मूवी में कैमिया किया था। फैंस सलमान की एक झलक देखकर ही खुश हो गए थे। जल्द ही सलमान की फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” सिनेमा घरों में रिलीज़ होगी। यह फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज़ होगी।