फायरिंग मामले के बाद Salman Khan दुबई में बेली डांस का लुत्फ उठाते आए नजर, फैंस के लिए पोस्ट भी किया शेयर

बॉलीवुड के भाईजान अभिनेता सलमान खान के मुंबई वाले घर के बाहर 14 अप्रैल को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इस घटना के बाद से उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच अभिनेता शुक्रवार को दुबई के लिए रवाना हुए। ऐसे में सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो बेली डांस का लुत्फ़ उठाते दिखाई दे रहे हैं।
बेली डांस का लुत्फ उठाते नजर आए Salman khan
हाल ही में, सलमान को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। अभिनेता के साथ उनके बॉडी गार्ड शेरा भी मौजूद थे। भाईजान को गोलीबारी की घटना के बाद Y+ सुरक्षा भी दी गई है। ऐसे में दुबई से अभिनेता की एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है। जिसमें वो बेली डांस का लुत्फ़ उठाते नज़र आ रहे है। इस दौरान ग्रीन जैकेट में वो काफी हैंडसम लग रहे थे।
फैंस के लिए Salman Khan ने वीडियो पोस्ट भी किया शेयर
इसके अलावा गोलीबारी मामले के बाद सलमान पहली बार फैंस से एक पोस्ट से जुड़ें है। एक वीडियो पोस्ट कर उन्होंने बताया की वो
दुबई ‘कराटे कॉम्बैट’ इवेंट में शामिल हुए थे। साथ ही उनके साथ एक व्यक्ति भी नज़र आ रहा है। सलमान ने बताया की वो दो साल की उम्र से उन्हनें जानते है। सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो निर्देशक ए आर मुरुगदास की फिल्म ‘सिकंदर’ में अभिनय करते नज़र आएंगे।