Entertainment

सलमान खान Bigg Boss OTT 3 को नहीं करेंगे होस्ट! उनकी जगह ये सेलेब्स आ सकते हैं नजर

सलमान खान का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3′(Bigg Boss OTT 3) आज कल खबरों में बना हुआ है। जल्द ही ये शो शुरु होने वाला है। फैंस इस शो का काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इस शो से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। इस बार सलमान खान इस शो को होस्ट नहीं करेंगे।

सलमान खान नहीं करेंगे Bigg Boss OTT 3 होस्ट

बिग बॉस ओटीटी’ का दूसरा सीजन काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रहा। शो काफी हिट भी साबित हुआ था। ऐसे में इसके दूसरे सीजन के बाद सलमान शो का तीसरा सीजन भी होस्ट कर रहे थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि भाईजान डेट की परेशानी के चलते शो को होस्ट नहीं करेंगे।

ये स्टार्स कर सकते हैं शो होस्ट

खबरों की माने सलमान को डेट्स का इशू हो रहा है। भाईजान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी है। ऐसे में सलमान के बाद मेकर्स शो के लिए नया होस्ट की तलाश कर रहे हैं। मेकर्स ने तीन सेलेब्स को शो के लिए सेलेक्ट किया है। शो होस्ट की लिस्ट में अभिनेता संजय दत्त भी शामिल है।

Bigg Boss OTT 3 HOST

खबरों की माने तो मेकर्स ने संजय दत्त को अप्रोज किया है बिग बॉस ओटीटी 3 को होस्ट करने के लिए। इसके साथ ही करण जौहर और अनिल कपूर का नाम भी खबरों में है। अगर सलमान शो नही होस्ट कर पाते है तो इन तीन सेलेब्स में से एक शो को होस्ट करते नजर आ सकते हैं। हालांकि कुछ भी अभी फाइनल नहीं हुआ है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button