Entertainment

दो अज्ञात लोगों ने की Salman Khan के फार्महाउस में घुसने की कोशिश, फर्जी आधार कार्ड हुए बरामद

Salman Khan Security: बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सलमान खान(Salman Khan) को कौन नहीं जानता। हाल ही में अभिनेता की फिल्म टाइगर 3 रिलीज़ हुई थी। जिसको लेकर अभिनेता सुर्ख़ियों में बने हुए थे। ऐसे में एक बार फिर सलमान चर्चाओं का विषय बन गए है।

सलमान की सिक्योरिटी चिंता का विषय बन गई है। पहले भी अभिनेता को कई बार जान से मारने की धमकी मिल गई है। ऐसे में अब अभिनेता के फार्म हाउस में दो संदिग्धों की घुसने की खबर सामने आ रही है। जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने दो व्यक्ति को अंदर घुसने से पहले ही पकड़ लिया।

SALMAN KHAN NET WORTH_

Salman Khan के फार्महाउस में दो लोगों ने की घुसने की कोशिश

दरअसल बीते दिन अभिनेता के नवी मुंबई के फार्महाउस में दो लोगों ने जबरन घुसने की कोशिश की है। जिसके बाद सिक्योरिटी ने उन्हें पहले ही रोक लिया। दोनों खुद को सलमान खान का फैन बता रहे है।

पुलिस ने दोनों से पूछताब जारी कर दी है। खबरों की माने तो शाम चार बजे के करीब दो व्यक्तियों ने सलमान के फार्महाउस में घुसने का प्रयास किया। जिसे देख सुररक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। जिसके बाद फार्महाउस के मैनेजर को भी इस बात की जानकारी दी गई।

फर्जी आधार कार्ड हुए बरामद

दोनों ने पूछताछ के दौरान खुद को सलमान खान का फैन बताया। हालांकि इस चीज़ की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। दोनों व्यक्ति पुलिस के हवाले है। पुलिस ने बताया की दोनों युवक संदिग्ध थे।

दोनों युवकों के पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए है। दोनों शख्स की पहचान अजेश कुमार गिल और गुरुसेवक सिंह के नाम से हुई है। पूछताछ में पता चला की दोनों पंजाब और राजस्थान से है। फिलहाल पुलिस की हिरासत में दोनों युवक है और पूछताछ जारी है।

लॉरेन्स बिश्नोई के निशाने पर Salman Khan

बता दें की काफी वक्त से सलमान खान को जान से मार देने की धमकी मिल रही है। इन धमकियों के पीछे बिश्नोई गैंग है। लॉरेन्स बिश्नोई ने कई बार अभिनेता को धमकी दे दी है। जिसके बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। ऐसे में दो संदिग्धों का सलमान खान के फार्महाउस में घुसना चिंता की बात है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें