Entertainment

आज ईद के मौके पर Salman Khan ने की फैंस से मुलाकात, घर की बालकनी में आकर कहा- ईद मुबारक

जन्मदिन हो या फिर ईद, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के फैंस एक्टर को उनके घर के बाहर बधाई देने ना आए ये हो नहीं सकता। ऐसे में भाईजान भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं करते। वो ज्यादातर मौको पर अपने फैंस को बालकनी में मिलने जरूर आते है। ऐसा ही कुछ आज ईद-उल-अजहा(Eid ul Adha) के मौके पर हुआ। अभिनेता के फैंस भारी संख्या में उनके घर के बाहर जुट गए। सलमान भी कड़ी सुरक्षा के बीच फैंस को मिलने पहुंचे।

घर की बालकनी में आए Salman Khan

सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपने मुंबई वाले गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर नजर आ रहे हैं। साथ ही वो फैंस को ईद की मुबारकबाद भी देते नजर आए। आज बकरीद के मौके पर अभिनेता अपने फैंस से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सफेद कुर्ता पाजामा पहना हुआ था। अभिनेता के साथ उनकी सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी को भी देखा गया। सलमान के साथ अभिनेता के पिता सलीम खान भी मौजूद थे।

गोलीबारी की घटना के बाद कड़ी सुरक्षा

सलमान का दीदार कर उनके फैंस की ईद मन गई। बता दें कि इसी साल अप्रैल के समय अभिनेता के घर के बाहर दो बाइससवारों ने गोलिया बरसाई थी। राउंड फायरिंग कर दोनों आरोपी वहां से भाग गए थे। इस कैस में पुलिस अभी भी जांच में लगी हुई है। हाल ही में इस कैस में सलमान और भाई अरबाज का बयान भी क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें