Entertainment

Salman Khan Firing Case के एक आरोपी ने की आत्महत्या, पुलिस कस्टडी में लगाई फांसी

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान(Salman Khan) के घर के बाहर हुई फायरिंग (Salman Khan Firing Case) में आरोपियों को पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किया था। बता दें कि सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई गोली बारी के बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। ऐसे में इसी को लेकर एक अपडेट सामने आ रहा है। इस मामले में शामिल एक आरोपी ने पुलिस कस्टडी में ही आत्महत्या कर ली। आरोपी का नाम अनुज थापन(Anuj Thapan) है।

Salman Khan Firing Case के आरोपी Anuj Thapan ने की आत्महत्या

हाल ही में पुलिस ने इस मामले से जुडे़ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें Anuj Thapan नाम के आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया था। खबरों की माने तो आरोपी ने कस्टडी के दौरान बाथरूम में फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। ये वाक्य 11-12 बजे के बीच हुआ। जिसके बाद आरोपी को अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित किया।

फायरिंग के बाद सलमान की बढ़ा दी सुरक्षा

बता दें कि 14 अप्रैल को सलमान के अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग वाले हथियारों का मुहैया कराने का आरोप अनुज पर लगा था। जिसके बाद पंजाब से इस आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग मामले के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें