HighlightNational

वायरल सच : क्या ‘बचपन का प्यार’ गाने वाले सहदेव को गिफ्ट में मिली 23 लाख की कार, जानिए क्या है सच्चाई?

baspan ka pyar

कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बचपन का प्यार धमाल मचा रहा है, ये गाना इतना पॉपुलर हुआ की इसको गाने वाले सहदेव को मुख्यमंत्री ने बुलाया और सम्मानित किया। साथ ही अब रैपर बादशाह के साथ गाने की शूटिंग कर रहे हैं। सहदेव पर इनामों की बौछार हो रही है। बता दें कि इस बीच खबर वायरल हो रही है कि सहदेव को MG के शो रूम के मालिक ने खुश होकर उन्हें 23 लाख रुपए की MG हेक्टर SUV गिफ्ट में दी है. लेकिन बता दें कि ये खबर सही नहीं है।

जी हां बता दें कि इस वायरल खबर को एमजी कार शोरुम के मालिक ने नकारा है। उनका कहना है कि उन्होंने सहदेव को कोई कार गिफ्ट नहीं की बल्कि सहदेव के साथ जो लड़की खड़ी है कार उसने खरीदी है और उसे सहदेव के हाथों सिर्फ कार की चाबी दिलाई गई है और सहदेव को सम्मानित किया गया है। हां सहदेव को कार मालिक ने 21 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया है। एमजी ने इस बात को नकारा है कि सहदेव को उन्होंने 23 लाख की कार गिफ्ट की है।

baspan ka pyar

आपको बता दें कि सहदेव का ये गाना इतना वायरल हुआ था उनसे खुद बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने विडियो कॉल करके बात की थी और  उन्हें मिलने के लिए चंडीगढ़ बुलाया था। साथ ही एक गाना शूट किया है जिसकी शूटिंग खत्म हो गई है और ये गाना 11 अगस्त को रिलीज हो रहा है। वहीं बता दें कि सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस गाने के मुरीद हो गए थे. बीते मंगलवार को सीएम बघेल ने सहदेव से मुलाकात की थी और ये गाना सुनाने को कहा, इस वीडियो को सीएम बघेल ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था. वीडियो को शेयर करते हुए सीएम बघेल ने लिखा था… बचपन का प्यार… वाह!

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें