Big NewsNainital News

उत्तराखंड से दुखद खबर : घर आई मौत, आवारा सांड ने महिला को सींग से उठाकर पटक डाला, हुई मौत

नैनीताल : नैनीताल के कालाढूंगी से दुखद खबर है। कहते हैं ऊपर वाले ने जितनी लिखी है वो उतना ही जीता है, जो होना होता है वो होकर रहता है. जब मौत आनी होती है तो घर बैठे बैठे भी आ जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ कालाढूंगी में एक महिला के साथ.

दरअसल कालाढूंगी थाना क्षेत्र के कमलुआगांजा में आवारा सांड ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी मिली है कि अवारा सांड गायों के साथ महिला के घर में आया था। महिला उसे भगाने लगी तभी सांड ने महिला पर हमला कर दिया। महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। स्थानीय लोग उसे हल्द्वानी इलाज के लिए लेजाने लगे लेकिन महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की मौत उसे घर से खींच ले गए।

जानकारी मिली है कि मृतक का पति भीमपुरी कमलुआगांजा निवासी दयाल चंद्र मजदूरी करता है। मृतक के पति ने जानकारी दी कि मंगलवार की शाम 6 बजे उसकी पत्नी दीपा देवी (33) घर थी।  रोजाना की तरह उसकी गाय जंगल से चरने के बाद घर आई। गायों के साथ एक आवारा सांड भी घर आ गया। डंडे से मारकर उसे भगाने की कोशिश की तो सांड ने महिला को सींग से उठाकर फेंक दिया। महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। गंभीर हालत में उसे घायल को उपचार के लिए कालाढूंगी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया लेकिन रास्त में महिला ने सांस छोड़ दी. इससे मृतका के परिवार में कोहराम मच गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें