HighlightNational

UP समेत उत्तराखंड के लिए दुखद खबर, ब्रश करने के दौरान इंस्पेक्टर की मौत

devbhoomi newsउत्तरप्रदेश पुलिस समेत उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात इंस्पेक्टर श्रीकृष्ण की खून की उल्टी आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ऊधम सिंह नगर के प्रतापपुर गांव रहने वाले श्रीकृष्ण यादव यूपी पुलिस में एंटी करप्शन में तैनात थे। शुक्रवार सुबह ब्रश करते समय श्रीकृष्ण को अचानक खून की उल्टी हुई और वह बाथरूम में ही गिर गए जिसके कुछ ही देर में उनकी मौत हो गयी।

श्रीकृष्ण यादव का 15 दिन पहले ही अमरोहा जिले से बरेली ट्रांसफर हुआ था। वह यहां राजेंद्रनगर में पत्नी गंगा देवी और बेटी के साथ रहते थे। मृतक इंस्पेक्टर की पत्नी ने बताया कि शुक्रवार सुबह सोकर उठने के बाद श्रीकृष्ण टहलने गए थे। लौटकर आने के बाद बाथरूम में ब्रश कर रहे थे, इसी बीच उन्हें खून की उल्टी आई और वह बाथरूम में ही गिर पड़े। उनके गिरने की आवाज पर परिवार वाले दौड़े लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें