UttarakhandNainital News

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर को दिखा बाघ, पत्नी और दोस्तों के साथ जंगल सफारी का उठाया लुत्फ

पूर्व क्रिकेटर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) आज कल उत्तराखंड आए हुए है। ऐसे में वो कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ जगल सफारी भी की। ऐसे में उन्हें ढिकाला में बाघ के दर्शन भी हुए। जंगल सफारी के बाद रात को सचिन खिनानौली रेस्ट हाउस में रुके। जंगल सफारी कर शनिवार को वो कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से वापस आ सकते हैं।

Sachin Tendulkar ने जंगल सफारी का उठाया लुत्फ

बृहस्पतिवार को सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली और पांच दोस्तों के साथ रामनगर आए थे। जहां रात को रिजॉर्ट में रुककर सचिन सुबह छह बजे धनगढ़ी गेट गए। जिप्सियों में बेठकर सचिन ढिकाला के लिए निकले। वनकर्मियों की माने तो जंगल सफारी के दौरान सचिन को बाघ के दर्शन हुए। दोपहर तक उन्होंने जंगल सफारी की। रेस्ट हाउस में खाना खाने के बाद शाम को फिर उन्होंने जंगल सफारी की। खबरों की माने तो शनिवार को वो पार्क से वापस आने की संभावना है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें