UttarakhandNainital News

Ramnagar: कॉर्बेट पहुंचे सचिन तेंदुलकर, कैंची धाम के दर्शन करने की संभावना

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर गुरुवार को उत्तराखंड पहुचे। जहां पंतनगर में एक कार्यक्रम का सचिन ने इनॉगरेशन किया। जिसके बाद वो शाम को रामनगर के लिए रवाना हुए। ऐसे में आज यानि शुक्रवार को वो कॉर्बेट पहुंच गए है। इसके साथ ही सचिन कैंची धाम के दर्शन भी कर सकते है।

कॉर्बेट पहुंचे सचिन तेंदुलकर, कैंची धाम के करेंगे दर्शन

गुरुवार को सचिन तेंदुलकर दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने रुद्रपुर में सोलर प्लांट का उद्घाटन किया। इस कंपनी के सचिन ब्रांड एंबेसडर हैं। इस दौरान पूर्व बल्लेबाज मीडिया से दूर ही रहे। सचिन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार्यक्रम के बाद शाम को सचिन रामनगर चले गए।

ढिकुली स्थित ताज रिजॉर्ट में सचिन अपने दोस्तों के साथ रुके है। ऐसे में शुक्रवार को वो कॉर्बेट पार्क में जंगल सफारी का लूत्फ उठाते नजर आएंगे। कॉर्बेट पार्क की तरफ से सचिन के लिए रहने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही शुक्रवार को सचिन कैंची धाम के दर्शन भी कर सकते है। हालांकि अब तक उनके कार्यक्रम की अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें