Sports

Ruturaj Gaikwad ने Virat Kohli को छोड़ा पीछे, अर्धशतक जड़ अपने नाम की ऑरेंज कैप

IPL 2024 में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। साथ ही सीजन का फाइनल भी नजदीक आ रहा है। खिलाड़ियों के बीच रनों और विकट लेने के मामलें में रेस चल रही है। ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली(Virat Kohli) आगे चल रहे थे। ऐसे में कल के मैच के बाद CSK के ऋतुराज गायकवाड़(Ruturaj Gaikwad) ने विराट को पीछे छोड़ दिया है। दोनों के बीच काफी कम रनों का अंतर हैं। बता दें कि सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को अंत में ऑरेंज कैप(Orange Cap) दी जाती है।

Ruturaj Gaikwad के नाम Orange Cap

कल यानी एक मई को CSKvsPBKS के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में CSK के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे अधिक 62 रनों की पारी खेली। ऐसे में उन्होंने इस पारी के बाद ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली को पछाड़ दिया। मौजूदा वक्त में गायकवाड़ के नाम ऑरेंज कैप है।

IPL 2024 में अब तक सबसे ज्यादा रन

  1. ऋतुराज गायकवाड़   –  चेन्नई सुपर किग्स   –  509 रन
  2. विराट कोहली   –  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु   –  500 रन
  3. साई सुदर्शन   –   गुजरात टाइटंस –  418 रन
  4. केएल राहुल   –  लखनऊ सुपर जायंट्स   –  406 रन
  5. ऋषभ पंत   –  दिल्ली कैपिटल्स  –  398 रन

Ruturaj Gaikwad का IPL 2024 में प्रदर्शन

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गायकवाड़ ने 48 गेंदों पर 62 रनों की एहम पारी खेली थी। IPL 2024 में अब तक CSK के कप्तान ने 10 मैचों में 509 रन बनाए है। इस सीजन में अब तक गायकवाड़ एक शतक और चार अर्धशतक लगा चुके है। इसके अलावा उन्होंने सबसे अधिक 53 बाउंड्री लगाई है। सर्वाधिक रनों के मामलें में ऋतुराज के बाद कोहली आते है। कोहली ने 10 मैचों में 500 रन बनाए हैं।जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें