Genelia Deshmukh Pregnant: फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत जोड़ियों में से एक रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख दर्शक को काफी भाते है। दोनों को फैंस द्वारा एक साथ काफी पसंद किया जाता है। आए दिन दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है।
ऐसे में एक इवेंट के दौरान भी दोनों को एक साथ देखा गया था। जिसमें दर्शकों का ध्यान जेनेलिया पर गया। फैंस अभिनेत्री को देखने के बाद अदाजा लगा रहे है की वो प्रेग्नेंट है।
दोनों एक इवेंट में साथ आए नज़र
अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया को एक इवेंट में जाते हुए स्पॉट किया गया। दोनों काफी खूबसूरत लग रहे थे। इवेंट में शिरकत करने के लिए अभिनेता ने व्हाइट शर्ट ब्लू पैंट पहनी हुई थी। तो वहीं जेनेलिया पर्पल कलर की शॉर्ट ड्रेस में नज़र आई।अभिनेत्री खुले बालों के साथ काफी प्यार लग रही थी।
फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
ऐसे में इस इवेंट से दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक साथ पपराजी को पोज़ देते दिखाई दिया। इस दौरान अभनेत्री ने अपने बेबी बंप पर हाथ रख फोटो क्लिक करवाई। जिसके बाद फैंस उनके प्रेग्नेंट होने का अनुमान लगा रहे है।
दो बच्चे हैं रितेश-जेनेलिया के
साल 2012 में फरवरी के महीने में दोनों शादी के बंधन में बढ़ गए थे। शादी के दो साल बाद उनका पहला बच्चा रियान हुआ। तो वहीं 2016 में दोनों का दूसरा बॉबी हुआ। जिसका नाम राहिल रखा गया।
ऐसे में अब उनके तीसरी बार माँ बनाने के कायस लगाए जा रहे है। दर्शकों के अनुसार दोनों अपना तीसरा बेबी एक्सपेक्ट कर रहे है। बता दें की अभीतक दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है।