UttarakhandUdham Singh Nagar News

रुद्रपुर: लोकार्पण के छह महीने बाद ही धंस गई पुलिया, आवाजाही रोकी, मेयर पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

रुद्रपुर में काशीपुर बाईपास सड़क पर नगर निगम की तरफ से छह महीने पहले बनाई गई पुलिया धंस गई है। जिसकी वजह से बेरिकेडिंग लगाकर आवाजाही को रोकना पड़ा। बता दें निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने पर नगर आयुक्त ने माइक्रो इंजीनियरिंग फर्म को नोटिस भेजकर दोबारा पुलिया बनाने को कहा है।

छह महीने बाद ही धंस गई पुलिया

जानकारी के मुताबिक मामले में सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी को जांच सौंप दी गई है। काशीपुर बाईपास स्थित गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज के पास जलभराव हो रहा था। वहां से जल निकासी के लिए नगर निगम ने छह माह पहले ही डेढ़ लाख रुपए खर्च कर पुलिया बनवाई थी। पुलिया धंसने पर सोमवार को नगर निगम ने बेरिकेडिंग लगा कर आवाजाही रोक दी। जिसके बाद लोगों ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

नगर निगम की लापरवाही

जानकारी के मुताबिक वार्ड-32 भूरारानी के पार्षद मोहन खेड़ा ने पुलिया निर्माण की गुणवक्ता पर सवाल उठाए है। इसके साथ ही मेयर रामपाल पर आरोप लगाते हुए कहा की दीपावली के समय सारे कार्यों को रुकवाकर वाहवाही बटोरने के लिए इस पुलिया का निर्माण करवाया था। जिसका छह माह के बाद ये हाल है की यहां से गुजरने वाली आवाजाही को बंद करना पड़ा।

मेयर ने भ्रष्टाचार के आरोपों को बताया निराधार

सूचना मिलने पर मेयर रामपाल और नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने मौके का मुआयना किया। मेयर ने भ्रष्टाचार के आरोप को निराधार बताया। इसके साथ ही कहा की संबंधित फर्म दोबारा पुलिया बनवाएगी। इसके बाद भी पुलिया टूटी तो ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें