HighlightNainital News

उत्तराखंड : कलेक्ट्रेट में बुर्का पहने घुसी महिला, होमगार्ड ने देखा कुछ ऐसा, बुला ली पुलिस

सोमवार को रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में बुर्का पहने एक महिला ने प्रवेश किया। महिला परिसर में इधर उधर घूमने लगी। जाने आने से होमगार्ड को उसको शक हुआ। तभी होमगार्ड की नजर महिला के पैरों पर गई और बुर्के वाली महिला की पोल खुल गई। दरअसल बुर्के में कोई और नहीं पुरुष था जो की कुमाऊं कमिश्नर कार्यालय में बाबू है। वहीं होमगार्ड ने अपने साथ के अन्य कर्मचारियों के साथ उसे रोका और इसकी सूचना सिडकुल चौकी पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद सिडकुल पुलिस भी मौके पर आ पहुंची। पुलिस द्वारा की गई पुछताछ में पता चला कि वह कुमाऊं कमिश्नर कार्यालय में बाबू है। सिडकुल चौकी इंचार्ज ने बताया कि संदिग्ध हालत में घूमने की सूचना पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। युवक ने जीन्स ओर टी शर्ट पहनी हुई थी। हालांकि बाद में उसके कुमाऊं कमीश्नर कार्यालय में पेशकार होने की तस्दीक के बाद उसे छोड़ दिया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें