UttarakhandUdham Singh Nagar News

तीन महीने पहले शादी, BJP नेता की पत्नी ने किया सुसाइड! परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रुद्रपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक युवा भाजपा नेता की पत्नी के सुसाइड की खबर ने हड़कंप मचा दिया। बता दें कि तीन महीने पहले ही दोनों की शादी हुई है। भाजपा नेता की पत्नी का शव पंखे के कुंडे से लटका मिला। मामले की जांच जारी है। हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

BJP नेता की पत्नी ने किया सुसाइड

दरअसल रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में युवा भाजपा नेता सुदीप डे की पत्नी हेमा ने खुदखुशी कर ली। पत्नी ने पंखे के कुंडे में लटककर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार, सीओ, कोतवाल और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद जांच शुरू की गई।

तीन महीने पहले हुई थी शादी

पुलिस ने मृत महीला के पति से जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में मृतका के पिता प्रेम राम का भी बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि हमा आर्या और सुदीप डे की लव मेरिज थी। उनके मुताबिक बच्ची की हत्या की गई है। तो वहीं पुलिस की माने तो उन्हें फोन पर इसकी सूचना मिली थी। तब तक परिजनों ने शव को नीचे उतार लिया था। जानकारी में सामने आया कि दो मार्च को दोनों का विवाह हुआ था।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

कहा ये भी जा रहा है कि आज सुबह ही दोनों हेमा और सुदीप के बीच मामूली विवाद हुआ था। जिसके बाद सुदीप घर से चला गया था। हालांकि घर लौटने पर उसने पाया कि हेमा ने अंदर से कमरा बंद कर रखा है। जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। तो देखा कि हेमा ने खुद को फांसी लगा ली। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें