Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : इगास पर BJP में बवाल, दो-दो जगह खेला जाएगा “भैलू”

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: आज इगास है। सरकार ने इगास की छुट्टी घोषित की है। इधर, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने इगास के कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसमें सीएम धामी से लेकर राज्यपाल और अनिल बलूनी भी शामिल होने वाले हैं। लेकिन, विधानसभा क्षेत्र में पिछले लंबे समय से भाजपाइयों के बीच चल रही खींचातान अब इगास पर भी सामने आ गई है।

विधायक उमेश शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय की प्रस्तावित भूमि पर इगास और भैलो कार्यक्रम आयोजित किया है वहीं, दूसरे गुट के भाजपाईयों ने भी दूसरी जगह इगास कार्यक्रम का आयोजन किया है। रायपुर में विधायक उमेश शर्मा और भाजपाईयों के बीच शीत युद्ध चल रहा है। उमेश शर्मा और दूसरे गुट से जुड़े भाजपाई एक-दूसरे के कार्यक्रम में विघ्न ड़ालने के लिए लगातार आयोजन कर रहे हैं। अब इगास और भैलो कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है।

विधायक काऊ की ओर से  रिंग रोड स्थित भाजपा मुख्यालय की प्रस्तावित भूमि पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं, दूसरे गुट ने नेहरू कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित किया है। पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष राजेश शर्मा, रणजीत भंडारी समेत कई अन्य भाजपाई इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। विधायक काऊ ने कहा कि उन्होंने बड़े स्तर पर आयोजन किया है, जिसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री धामी, सांसद अनिल बलूनी समेत कई अन्य लोग शामिल होंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें