Sports

RR vs DC: Riyan Parag ने खेली शानदार पारी, कप्तान संजू सैमसन का तोड़ा रिकॉर्ड

आईपीएल 2024 का नौंवा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स(RR vs DC) के बीच हुआ। गुरुवार को हुए इस मैच में राजस्थान ने दिल्ली को हराकर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। इस जीत का श्रेय रियान पराग(Riyan Parag) को जाता है। रियान ने कल के मैच में नाबाद अर्धशतक जड़ा। जिसके चलते राजस्थान पांच विकेट गवकार 185 रन बना पाई। उन्हें अंत में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। रियान ने अपनी पारी से कप्तान संजू सैमसन(Sanju Samson) का एक रिकॉर्ड तोड़ डाला।

Riyan Parag ने 84 रनों की खेली नाबाद पारी

आईपीएल 2024 के पहले मैच में रियान ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 43 रन बनाए थे। सात रनों से वो अर्धशतक नहीं बना पाए थे। ऐसे में कल उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 84 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसमें सात चौके और छह छक्के शामिल है। बल्लेबाज का ये आईपीएल में तीसरा अर्धशतक है। जिसके चलते राजस्थान दिल्ली को हराने में कामयाब रहा।

Riyan Parag ने संजू सैमसन का तोड़ा रिकॉर्ड

रियान ने दिल्ली के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में कल अपना 100वां मैच खेला। इसी में उन्होंने अपने कप्तान संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रियान 100 वां टी20 खेलने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गए है। रियान ने 22 वर्ष 139 दिन की उम्र में 100वां टी20 मुकाबला खेला। तो वहीं ये कारनामा संजू ने 22 वर्ष और 157 दिन की उम्र में किया था। बता दें की ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन ने भी 22 वर्ष की उम्र में 100वां टी20 मैच खेला।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें