Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

हल्द्वानी में कल डायवर्ट रहेंगे रूट, डायवर्जन प्लान तैयार, घर से निकलने से पहले डाल लें एक नजर

हल्द्वानी में मंगलवार को कुमाऊं मण्डल विकास निगम काठगोदाम के सामने विकास कार्य में बाधक एक पेड़ के कटान कार्य के दौरान रूट डाइवर्ट रहेंगे. पुलिस ने इसे लेकर यातायात डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है. बता दें ये डायवर्जन प्लान सुबह 10 बजे से शाम चार तक लागू रहेगा.

ये है डायवर्जन प्लान

  • पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले सभी वाहन नारीमन तिराहे से डायवर्ट होकर गोलाबाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जायेंगे.
  • हल्द्वानी शहर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी वाहन शनि बाजार से गोला रोड, सिंधी चौराहा, एसडीएमकोर्ट तिराहा से ताज चौराहा होते हुए गोलाबाईपास, तिकोनिया चौराहे से राजपुरा होते हुए ताज चौराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जायेंगे.
  • रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहन गन्ना सैन्टर से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहे से गोलाबाईपास रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहे से अपने गंतव्य को जायेंगे।
  • बरेली रोड से अपने वाले और पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोलाबाईपास रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहे से अपने गंतव्य को जायेंगे।
  • रोडवज और केमू स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली सभी रोडवेज और केमू की बसें ताज चौराहे से गोलापुल होते हुए गोला बाईपास रोड को प्रयोग कर नारीमन तिराहे से अपने गंतव्य को जायेंगे.
  • कॉलटैक्स तिराहे से नारीमन तिराहे तक सभी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें