Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

हल्द्वानी में आज डायवर्ट रहेंगे रूट, यातायात प्लान देख कर ही निकले अपने घरों से बाहर

वीकेंड के चलते नैनीताल पुलिस ने आज हल्द्वानी शहर के रूट डायवर्ट किए हैं. ताकि पर्यटकों और आमजनमानस को परेशानी का सामना न करना पड़े. यात्रा रूट में भारी वाहनों का आवागमन सुबह 10 बजे से रात नौ बजे तक प्रतिबंधित रहेगा.

ये है यातायात प्लान

  • बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी नया फ्लाईओवर से गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे.
  • रामपुर रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन रुद्रपुर-दिनेशपुर तिराहा से पंतनगर, लालकुआं होते हुए और गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी नया फ्लाईओवर से गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे.
  • कालाढूंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊंचापुल, लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर हाईडिल, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे.
  • पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन नारीमन तिराहा से गोला बाईपास और कॉल टैक्स /हाईडिल तिराहा से डाइवर्ट होकर पनचक्की से अपने गंतव्य को जाएंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें